ऋषिकेश- चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष को शासन ने किया नोटिस जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन ने नोटिस जारी कर 15 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है। मामला नंदादेवी राजजात में हुए कार्यों से संबंधित है।
उल्लेखनीय है करीब 10-12 साल पूर्व नदंादेवी राजजात यात्रा में हुए कुछ कार्यों की शासन ने गढ़वाल कमिश्नर से जांच कराई थी। आरोप था कि कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता थी। गढ़वाल कमिश्नर में गत दिनों अपनी जांच शासन को सौंप दी।
जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद शासन ने जिला पंचायत की अध्यक्ष रजनी भंडारी को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मंे उनसे 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत की अध्यक्ष रजनी भंडारी द्वारा जवाब देते ही शासन आगे की कार्यवाही करेगा। जानकारों की मानें तो रजनी भंडारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी भंडारी के पति एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी वर्तमान में बदरीनाथ के विधायक हैं।
खास बात ये है कि जनवरी 2023 में हाईकोर्ट ने रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने के राज्य सरकार के निर्णय को पलट दिया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News