ऋषिकेश- कांग्रेस नेता राजपाल खरोला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कांग्रेस नेता राजपाल खरोला को पार्टी ने राजस्थान चुनाव से संबंधित बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। खरोला जल्द ही इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं। बहरहाल उक्त प्रदेश में चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी ने दूसरे राज्यों के नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के नेता राजपाल खरोला को चुरू विधानसभा का ऑब्जर्वर का दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व भी खरोला को अन्य राज्यों की विधानसभा चुनावों में जिम्मेदारियों सौंपी जाती रही हैं। बहरहाल खरोला जल्द ही पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को संभालेंगे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता राजपाल खरोला को मिली मिली जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News