ऋषिकेश- केंद्र से उत्तराखंड को मिली ₹951 करोड़ की विशेष सहायता
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- केंद्रीय वित्त मंत्रालय से उत्तराखंड को 48 योजनाओं के लिए ₹951 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीताराम का आभार जताया है। पीएम धामी ने बताया कि वित्त मंत्रालय से वर्ष 2023-24 के लिए राज्य को विशेष सहायता (ऋण) के तौर पर ₹951 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की सुविधा के लिए ₹110 करोड़, नैनीताल में मॉडल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए ₹61 करोड़, 500 बेड के दून मेडिकल कॉलेज के लिए ₹60 करोड़ और दून मेडिकल कॉलेज कैम्पस के लिए ₹33.98 करोड़ की विशेष सहायता दी गई है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेट शेयर के लिए ₹56 करोड़, रूड़की देवबंद रेल लाईन के लिए ₹55 करोड़, सहसपुर में स्किल हब के लिए ₹25.91 करोड़, फार्म मशीनरी बैंक के लिए ₹25 करोड़, टनकपुर आईएसबीटी के लिए ₹25 करोड़, देहरादून में बस डिपो व वर्कशाप के लिए ₹25 करोड़ औरअल्मोड़ा सीवरेज स्कीम के लिए ₹20.16 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
