ऋषिकेश- आगामी जी 20 सम्मेलन को लेकर नगर पालिका मुनिकीरेती ने चलाया सफाई अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ शासन के निर्देश पर नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला ने आगामी 4, व 5 मई को एम्स में होने वाले जी 20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत नटराज चौक-रानीपोखरी मार्ग पर सफाई अभियान शुरू किया। बता दे कि इसके तहत सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक कूड़ा को पर्यावरण मित्रों एवं जटायु की सहायता से हटाया गया।अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही नटराज चौक-रानीपोखरी मार्ग में सड़क किनारे एकत्र हुए कूड़े को हटा दिया जाएगा। पहले दिन जंगलात चौकी से तीन किलोमीटर आगे मार्ग तक सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मुकुल, एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News