ऋषिकेश- पत्रकारों ने डीजी सूचना को सौंपा ज्ञापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क वंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपकर हल्द्वानी की तर्ज पर ऋषिकेश में सूचना कार्यालय खोलने की मांग की है।
रविवार को जीजीआईसी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डीजी सूचना वंशीधर तिवारी से ऋषिकेश के पत्राकरों ने मुलाकात की। मुलाकात में पत्रकारों ने तीर्थनगरी ऋषिकेश की भोगौलिक और प्रशासनिक स्थिति से डीजी सूचना को अवगत कराया। कहा कि यहां पर पत्रकार तीन जिलों देहरादून, पौड़ी और टिहरी की खबरों को कवर करते हैं। तीनों जिलों में आए दिन वीआईपी मूवमेंट होता रहता है। कई मौकों पर पत्रकारों को सूचना विभाग से मिलने वाला सहयोग नहीं मिल पाता। इस समस्या के निदान को जरूरी है कि ऋषिकेश में हल्द्वानी की तर्ज पर सूचना कार्यालय/सूचनाधिकारी की तैनाती की जाए। इसके अलावा पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं से भी महानिदेशक सूचना को अवगत कराया गया। महानिदेशक ने पत्रकारों को भरोसा दिया कि उनकी मांग पर गौर किया जाएगा। इस मौके पर ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष डोभाल, महामंत्री दुर्गा नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवाड़ी, सुदीप पंचभैया, राजेश शर्मा, आलोक पंवार, रणवीर सिंह, रजनीश, विनीता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
