ऋषिकेश- परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक सभा आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक सभा आयोजित की। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की आत्म शांति की कामना की। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में एक समर्पित जन नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास की कमी प्रदेश को सदा खलेगी। उनका जीवन सदैव जन सेवा को समर्पित रहा। जनता के बीच लोकप्रियता और अपने अभूतपूर्व कार्यों की बदौलत सदैव उनकी सराहना हुई। उन्होंने कहा कि चंदन राम दास आम जन के नेता थे खास से लेकर आम आदमी तक उन्हें अपना नेता मानता था। चंदनराम दास ने अपना राजनीतिक सफर अस्सी के दशक में बतौर छात्र नेता से शुरू किया, इसके उपरांत वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर में निर्दलीय पालिका अध्यक्ष बने। वह लगातार चार बार विधायक चुने गये। अपने सौम्य व्यवहार के चलते वह आम जनता के चहेते रहे। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर तथा उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, अल्पसंख्याक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वाल्मीकि, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, युवा मोर्चा ऋषिकेश अध्यक्ष जगावर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता मित्तल, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम डोभाल, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बलविंदर सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विकास तेवतिया, शिव कुमार गौतम, स्वाति शर्मा, मधुबाला, बाला कांबोज, बसंती शर्मा, अभिनव पाल आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News