ऋषिकेश- सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन की गई जान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बुधवार देर शाम मोतीचूर फ्लाई ओवर के समीप सड़क हादसे की सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष रायवाला के आदेशानुसार उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश एम्स भिजवा दिया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जांच जारी है। वही मृतको की पहचान आसमा पत्नी सहाबान निवासी सराय ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 30, मिस्भा पुत्री सहजाद निवासी उपरोक्त उम्र 10 वर्ष, सहवान पुत्र इस्तिहाक निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

%d bloggers like this:
Breaking News