ऋषिकेश- आईडीपीएल टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिले नागरिक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सेव आईटीपीएल की मुहिम के तहत स्थानीय नागरिकों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने नागरिकों को सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान सप्ताहभर में करने का आश्वासन दिया है। बुधवार को आईडीपीएल टाउनशिप में निवासरत नागरिक महाप्रबंधक अमित शर्मा से मिले। बताया कि टाउनशिप में लंबे समय से साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्तत सड़कें, बढ़ी हुई विद्युत दरों के अलावा केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं।
जीएम ने उन्हें साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइटों की समस्या का एक हफ्ते में समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मांगों का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। मौके पर योगी तिवारी, वामिक मंसूर, प्रकाश रावत, शमशेर सिंह, पुनीत बजाज, विमलेश शर्मा, पीडी रतूड़ी, उमेश गर्ग, नवनीत शर्मा, केडी जोशी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News