ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे एवं टिहरी सांसद का चुनाव लड़ चुके साकेत बहुगुणा समेत 18 लोगों के खिलाफ यूपी के गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा फाइनेंस कंपनी इंडिया बुल्स के डायरेक्टर हैं। इंडिया बुल्स समेत तीन कंपनियों के 18 लोगों पर पर शिप्रा समूह ने करीब छह हजार करोड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया। उक्त मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। 18 लोगों में उत्तराखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा का नाम भी होने से राजनीति गरमाने लगी है। राज्य की राजनीति में तमाम पुरानी बातें सामने आने लगी हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में राजनीति गर्म होना तय माना जा रहा है। साकेत बहुगुणा टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। मगर, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
