ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। इस दौरान डा. अग्रवाल ने चारधाम यात्रा में आने का निमंत्रण दिया।
नई दिल्ली में हुई भेंट वार्ता के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक को लेकर पुरानी यादें ताजा हुईं। लोकसभा अध्यक्ष जी ने कहा कि पूर्व में ऋषिकेश में संपन्न सीपीए की बैठक ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की गंगा आरती, पारंपरिक परिधान पहनकर अपनी संस्कृति को संजोए रखना यादगार रहा।
लोस अध्यक्ष श्री बिरला ने संसदीय कार्यमंत्री के रूप में भराड़ीसैण विस के बेहतर संचालन के लिए डॉ अग्रवाल की पीठ थपथपाई।

%d bloggers like this:
Breaking News