ऋषिकेश- गंगा आरती ट्रस्ट ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाओं ने हनुमान जी का जन्मोत्सव पूर्णानंद घाट पर हर्षाेल्लास से मनाया। घंटे-घडियालों की गूंज और जय श्रीराम-जय हनुमान की जय घोष से पूर्णानंद घाट गूँज उठा, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ कर भगवान हनुमान जी को भोग अर्पित किया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान जयंती की मंगल जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी। पवनपुत्र की कृपा से हर किसी का जीवन बल, बुद्धि और विद्या से सदा परिपूर्ण रहे, भगवान श्री राम जी के अनन्यभक्त श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि आप सभी को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। महिला गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, संजय पुंडीर, रीना उनियाल, योगेश उनियाल, प्रमिल, वंदना, रीता और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News