ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ने किया ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ वार्तालाप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- गुरुवार को नगर निगम सभागार में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून कमलेश उपाध्याय के द्वारा ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने व यातायात के कुशल संचालन के दृष्टिगत सुदृढ़ यातायात प्लान बनाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बता दे की गोष्ठी में चारधाम यात्रा में यातायात के कुशल संचालन हेतु ऑटो, विक्रम एवं ई रिक्शाओं का एक रूट प्लान तैयार करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिनमे मुख्य बिंदु ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर पुराना बस अड्डा रोड से चंद्रभागा पुल तक ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा ,ई-रिक्शा पुराना बस अड्डा रोड से अंदर आकर अंबेडकर चौक व जीजीआईसी तिराहा होते हुए बस अड्डा जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ,हरिद्वार से आने वाले ऑटो एवं विक्रम नगर निगम ऋषिकेश से आगे नहीं आएंगे वहीं से वापस होंगे,ऋषिकेश शहर में प्रवेश करने वाले ऋषिकेश यूनियन के ऑटो एवं विक्रम जयराम मोड़ से चंद्रभागा पुल तक मार्ग पर कहीं नहीं रुकेंगे ना तो कोई सवारी बिठाएंगे और ना ही उतारेंगे ,बस अड्डा ऋषिकेश से चंद्रभागा पुल तक ई रिक्शा ओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। , हैवी वाहनों को वीकेंड पर नेपाली किराए से ऋषिकेश आने के लिए डायवर्ट किया जाएगा जिनका रूट नेपाली तिराहे से भानियावाला तिराहा, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश में प्रवेश करेंगे ,चंद्रभागा पुल के नीचे सूखी नदी में तथा भरत मंदिर इंटर कॉलेज ग्राउंड को पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत चिन्हित किया गया है। इस दौरान बैठक में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ ओसवाल , पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी , ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे अन्य उप निरीक्षक व समस्त अधिकारी व परिवहन संचालक व पदाधिकारी मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News