ऋषिकेश- राज्य मे फिर बढ़ रहे कोरोना के नये मामले, 45 नए संक्रमित सामने आए
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश मे 45 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिसमें देहरादून मे सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 96 एक्टिव मामले हो गए हैं। एक बार फिर लगातार मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग में कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन पर भी तेज शुरू कर दी है।
