ऋषिकेश- जनसुनवाई में आई 98 शिकायतें,अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही किया निस्तारित

त्रिवेणी निज 24
देहरादून _ कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 96 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों को निस्तारित कर संबंधित को कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई से एडमिशन दिलाने, परिजनों के परेशान करने, खनन और भूमि संबंधी प्रकरण सामने आए। डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में समय सीम पूर्ण कर चुके खनन पट्टे और स्टोन क्रशर को तत्काल बंद कराकर रिपोर्ट पेश की जाए।
वहीं विकासनगर के जामुनखाता में भू-माफियांओं द्वारा रास्ता बंद करने, शंकरपुर हुकुमतपुर में निजी भूमि से बिजली की लाइन डाले जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए। लालतप्पड़ डोईवाला में प्रॉपटी डीलर द्वारा परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम को को कार्यवाही के लिए कहा। बालावाला में मामचंद चैक पर प्रॉपटी डीलरों के रास्ता अवरूद्ध करने पर जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए।
मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, एसडीएम सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एसडीएम शालिनी नेगी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News