ऋषिकेश- निर्मल आश्रम ने किया 12 वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ निर्मल आश्रम ऋषिकेश द्वारा खैरी कलां में 12 वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निर्मल आश्रम ऋषिकेश अपने संस्थानों एन.जी.ए. (निर्मल ज्ञान दान अकैडमी), एन.ई.आई (निर्मल आई इन्सटिट्यूट) एवं निर्मल संगीत अकैडमी का सालाना स्थापना दिवस मना रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस समागम के दिन आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या मे लोग रक्तदान के लिए आगे आए। आश्रम मैनेजर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में यह 12वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है। इस पुनीत यज्ञ में 64 लोगों ने रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा में आहुति दी। उन्होंने बताया कि निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने स्वयं अपने करकमलों द्वारा रिबन काट कर इस शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जीते रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहियें। मानव सेवा से बढ़कर दुनियां में काई कार्य नहीं है। इस दौरान संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से कराए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने की बात कही। इस मौके पर अनिल किंगर, करमजीत सिंह, अजय शर्मा, आत्मप्रकाश, डा. सुनीता शर्मा एवं एम्स ऋषिकेश की ब्लड डोनेशन टीम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News