ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास का आशीर्वाद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई। मायाकुंड स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बद्रीनाथ धाम को भी भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक टूरिज्म की अनेक संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है कि अध्यात्म के क्षेत्र में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास ने मंत्री अग्रवाल को सर्वांगीण विकास को समर्पित बजट पेश करने पर बधाई भी दी।

%d bloggers like this:
Breaking News