ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का वार्ड संख्या 36 की जनता ने किया आभार प्रकट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का पार्षद वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में वार्ड संख्या 36 के ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।
पार्षद वीरेंद्र रमोला ने बताया कि वार्ड संख्या 36 में रवि कौशिक के घर से अनिल मटियाल के घर तक सीसी मार्ग व नाली के निर्माण के लिए अवस्थापना निधि से 21 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। पार्षद रमोला ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल ने सदैव क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। बताया कि कई बार नगर निगम में अपने वार्ड की समस्या रखने पर अनदेखी की गई। कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल के समक्ष समस्या रखने पर उसका निदान होता है।
इस मौके पर रवि कौशिक शर्मा, अनिल मटियाल, प्यार सिंह रांगड़, कृष्णा यादव, रामनारायण ध्यानी, रेखा सजवाण, कंचन, आरती, केदारी देवी, पुष्पा देवी, सविता देवी, सरिता देवी, अंजना देवी आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News