ऋषिकेश- जंगली हाथियों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ कर मचाया उत्पात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल की चारदीवारी को तोड़ कर जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया। विद्यालय परिसर में रह रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा चौकीदार आदि ने बताया कि मध्य रात्रि के बीच तीन जंगली हाथी विद्यालय की चारदीवारी को तोड़ विद्यालय के कीड़ा स्थल पर उत्पात मचाने लगे तथा दूसरी ओर से बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए बाहर निकल गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि प्रातकाल होते ही जब इसकी सूचना वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई तो उनके द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों वन विभाग तथा अपने उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जिससे कि बोर्ड परीक्षा निर्बाध रूप से चलाई जाने के लिए शीघ्र ही इस पर उचित कार्रवाई की जा सके।

%d bloggers like this:
Breaking News