ऋषिकेश- भाजपाइयों ने शक्तिकेंद्र में पढा राष्ट्रपति का अभिभाषण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल के बनखंडी प्रथम एवम दितीय शक्तिकेंद्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण पडा गया। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण और डाटा प्रबंधन की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, शक्ति केंद्र के संयोजक राजेश दिवाकर,हिमानी कौशिक, शक्ति केंद्र के प्रभारी संजय व्यास, चेतन शर्मा द्वारा आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि भाजपा के शक्ति केंद्र का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा शक्ति केंद्र जितना मजबूत होगा उतना हमारा बूथ मजबूत होगा। हम प्रत्येक चुनाव में विजई होंगे।

इस अवसर पर बैठक में मौजूद वरिष्ठ पार्षद हरीश तिवाड़ी, शिव कुमार गोतम,संजीव पाल,राजू नरसिन्मा,सरदार सतीश सिंह, दीपक बिष्ट, सुरेश कुमार, गणेश शर्मा,मनोज शर्मा, गोपाल चंदेल, स्वेता राजपूत,रीना कुमारी, नविता अग्रवाल,राज कुमार राज, महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News