ऋषिकेश- विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने किया हंगामा

त्रिवेणी न्यूज 24
गैरसैंण- विशेषाधिकार हनन के मुददे पर कांग्रेस के विधायकों ने स्पीकर के निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि विधायकों ने टेबल तोड़ी और रूल बुक फाड़ दी।
मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विशेषाधिकार हनन के मददे पर दी गई स्पीकर की व्यवस्था से नाराज कांग्रेस के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्पीकर की ओर से अनुशासन बनाए रखने की अपील की जाती रही। बहरहाल, हंगामा करने वाले कांग्रेस विधायकों को स्पीकर ने दिन भर के लिए निलंबित कर दिया। बाद में मीडिया से बातचीत में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस के विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि विधायक टेबल में चढ़ गए रूल बुक फाड़ दी। प्रभारी सचिव से भी दुर्व्यवाहर किया गया। कहा कि ये गुंडई है और सदन में ऐसा कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की भी पीड़ा है वरिष्ठ विधायक भी इसमें शामिल थे। किसी ने भी सदन में हो रही अनुशासनहीनता को रोकने का प्रयास नहीं किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News