ऋषिकेश- कैबिनेट की बैठक में विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड़ करने का लिया निर्णय

त्रिवेणी न्यूज 24
गैरसैण- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक में 9 बिंदुओं पर चर्चा हुई है। विधायकों की बहुत समय से विधायक निधि बढ़ाने की मांग आज गैरसैण की धामी कैबिनेट ने पूरी कर दी है। अब विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया है। महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई। मंदिरो के सौंदर्यीकरण के लिए सालाना 25 लाख की जगह अब 50 लाख मिलेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव आया। जिस पर मुहर लग गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News