ऋषिकेश- भारतीय सेना की भर्ती में अग्नि वीरों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- गृहमंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा है कि अग्निवीर के तौर पर कार्यकाल पूरा करने वाले जवानों को बीएसएफ में भर्ती किया जायेगा। इसके लिए पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जायेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘अग्निपथ’ योजना को बढ़ावा देने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में रिक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, जनरल ड्यूटी कैडर (अराजपत्रित) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन के बाद यह घोषणा एक अधिसूचना के जरिये की गई और यह नौ मार्च से प्रभावी होगी। बताया जा रहा है कि अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘दस प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।’’ मंत्रालय ने कहा कि हालांकि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक की छूट होगी, अन्य बैच के उम्मीदवारों के वास्ते यह सीमा तीन साल तक की छूट होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को भी शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट मिलेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News