ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय लोगों की मांग पर 50 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नंबरदार फार्म दुर्गा मंदिर श्यामपुर में स्थानीय लोगों की मांग पर 50 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार व्यक्त कर भव्य स्वागत किया। नंबरदार फार्म दुर्गा मंदिर श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्य किये गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आज परिभाषा बदली है, अब ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति शहर जैसी है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि उन्हें चौथी बार जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। विकास कार्यो पर जनता ने मोहर लगाई है। कहा कि ऋषिकेश के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। वह जनता के ऋणी है और अंतिम छोर तक बैठे हर व्यक्ति की जनसमस्या का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उन्होंने अपनी रिश्तेदारी त्याग दी है, यही कारण है कि मैं पहली प्राथमिकता अपनी विधानसभा को देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान होता है, महिलाओं ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई, इसके चलते सरकार ने 30 प्रतिशत क्षेतिज महिला आरक्षण दिया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जनता को भी अपना सहयोग देना होगा। कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। डॉ अग्रवाल ने इस मौके पर विधायक निधि से 50 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास का पहिया ऋषिकेश विधानसभा में सदैव अग्रसर रहा है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, महामंत्री दीपक जुगलान, ग्राम प्रधान विजयपाल जेठूडी, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, प्रदीप धस्माना, भवानी दत्त डंगवाल, राम चन्द्र जोशी, जय सिंह रावत, मधु भट्ट, कुसुम जोशी, इंदु थपलियाल, मानवेन्द्र कंडारी, राम रतन रतूड़ी, जयपाल चौहान, मिंटू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
