ऋषिकेश- प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गीता नगर स्थित राजयोग केंद्र द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। राजयोगिनी बाल-ब्रहमचारिणी एवं आश्रम की प्रमुख संचालिका बीके आरती दीदी ने रंगों का महत्व बताया जैसे कि नीला रंग होता है ज्ञान का, नारंगी रंग पवित्रता का, हरा रंग प्रेम का, पीला रंग सुख का, बैगनी रंग आनंद का, एवं लाल रंग शक्ति का इन बाहरी रंगों के बजाय अगर हम इन आत्मिक रंगों से अपनी आत्मा को रंग ले तो जीवन प्रभु (शिव) की छत्रछाया में आनंदित व सफल हो जाएगा। मुख्य अतिथि सीओ डीसी ढौडियाल ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली कि आज प्रथम बार यहां आने का अक्सर मिला है। उन्होंने बताया कि बीके भारती को लगातार सुनते हैं और बताया कि वे दीदी की बातों से पूरी तरह सहमत है। बताया कि परमात्मा ने हमसे बलि मांगी थी हमारे अहंकार और पशु प्रवृत्ति कि जबकि हमने पशुओं की बलि देना आरम्भ कर दिया और कहा कि आज जरूरत है बह्माकुमारी बहनों द्वारा चलाई गई पवित्रता की इस मुहिम से जुड़ने की। मुख्य अतिथि अमृता ने बताया कि उन्हें आज पहली बार संस्था के बारे में पता चला है और वह इससे बहुत प्रभावित हुयी है। कार्यक्रम का संचालन बीके खुशी बहन द्वारा किया गया जो कि इस 7 वर्ष की आयु से 12 वर्षों से इस संस्था से जुड़ी हुई है। वर्तमान में अपना अध्यन भी कर रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य में भगवान को साथ रखा जाए तो उसकी सफलता निश्चित है यह उन्होने स्वयं महसूस किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कल्याण संगठन से अध्यक्ष बह्मकुमार शर्मा , सचिव नरेश भारद्वाज, और सदस्य अशोक रस्तोगी आदि अतिथि गण उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News