ऋषिकेश- नकल विरोधी कानून पारित किए जाने पर स्थानीय जनता ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्थानीय जनता द्वारा नकल विरोधी कानून पारित किए जाने पर आयोजित अभिनंदन /आभार रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री का काफिला पूर्णानंद ग्राउंड से प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री के काफिले का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनता ने फुल वर्षा कर स्वागत किया। काफिला नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय मैदान में पहुंचा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर अनिता ममगाई, जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष सुमीत पंवार, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर,राकेश पारचा, सतीश पाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News