ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखी कॉलेज में नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की नीव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में 2519.15 लाख की लागत से बनने वाले शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू की गई है जिसका लाभ छात्र छात्राओं को कैरियर बनाने में मिलेगा। इसके साथ ही चार धाम यात्रा इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।
सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित श्री देव सुमन विश्वविद्यालय पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में सीएम धामी ने पूजा अर्चना के बाद शैक्षणिक भवन और प्रशासनिक भवन की नींव रखी। जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है इससे भारत को विश्व में एक अलग पहचान मिलेगी। जी-20 के चलते क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। आने वाले समय में देश के शहर भी नए रूप में दिखाई देगा। नमामि गंगे के चलते 132 गंदे नाले टेप कर दिए गए हैं जिससे गंगाजल ऋषिकेश तक आचमन योग्य हो गया है।
धर्मांतरण के बाद नकल विरोधी कड़ा कानून लाए हैं। इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताते हुए कहा कि अब कोई छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री शहरी विकास मंत्री ने पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह रावत, प्राचार्य गुलशन कुमार ढींगरा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, जिला मंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, मंडल मंत्री दीपक बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
