ऋषिकेश- प्रदेश की भाजपा सरकार होली से पहले दायित्व बांटने की तैयारी में, सरकार ओर संघठन ने आपस मे बैठाया तालमेल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून-भारतीय जनता पार्टी ने दायित्वधारियों की लिस्ट लगभग फाइनल कर दी है, अब इसकी घोषणा होने की देर भर है। बताया जा रहा है कि सूची में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। भितरघात करने वालों को इससे बाहर ही रखा गया है। दायित्व को लेकर सीएम से लेकर पार्टी नेताओं तक की परिक्रमा भी शुरू हो गई है।
सशुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ दायित्वधारियों के संभावित नामों पर मंथन के लिए देहरादून पहुंचे। लिस्ट फाइनल होने के बाद सरकार के स्तर से घोषणा की जाएगी। गौतम ने बताया कि संगठन के स्तर पर दायित्वधारियों की सूची का काम फाइनल स्टेज में है। जल्द ही सभी नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। कहा कि संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों और चुनाव में भितरघात करने वालों को लिस्ट से बाहर रखने की बात कही है। बताया गया कि अनुशासन समिति ने ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी तैयार कर ली है। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है। खबरों के मुताबिक दायित्व की चाह में प्रदेशभर के कई नेताओं ने दिग्गज नेताओं और सीएम ऑफिस की परिक्रमा शुरू कर दी है। उनसे अपनी पैरवी के लिए गुहार लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि होली के आसपास या बाद में दायित्वधारियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

%d bloggers like this:
Breaking News