ऋषिकेश- कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- युवा कांग्रेस ने दून तिराहे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जबरन गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार का फूंका पुतला।
यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार राणा व यूंका जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार असम पुलिस द्वारा हमारे कांग्रेस नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को जबरन गिरफ्तार कर ले जाया गया उससे पूरी यूथ कांग्रेस विरोध करती है। इससे साफ प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जो यह सत्ता में बैठी तानाशाह सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। और यह सोच रहें हैं कि ईडी सीबीआई का डर दिखाकर कांग्रेस नेता डर जाएंगे पर हर एक सच्चा कांग्रेसी इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ता था लड़ता रहेगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ईमरान सैफी व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा रायपुर महाधिवेशन में जा रहे थे। असम पुलिस द्वारा जबरन हवाई जहाज से उन्हें नीचे उतारा गया और बदसलूकी कर गिरफ्तार किया गया जो कि निंदनीय व शर्मनाक है। जिससे साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार पूरी तरह डर चुकी है। मौके पर युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव राणा, विधानसभा उपाध्यक्ष विकास केवट, हिमांशु कश्यप, दीपक कुमार, वसीम अली, देव बोहरा, निशांत बागड़ी, वसीम, रविन्द्र यादव, सुधाकर, गौरव झा, अनीश पुनिया, विकास असवाल, गौरव जोशी, अभिषेक राणा, हर्ष कुमार, आदि मौजूद रहे।
