ऋषिकेश- विभिन्न मोर्चों के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश मण्डल के विभिन्न मोर्चों के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन विस्तार करने का आवाहन किया।
कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी के पदाधिकारी बननें का अवसर प्राप्त हुआ आप सभी बधाई के पात्र हेैं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनित हुये हैं, इसके लिए आपको पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए। भाजपा परिवार में काई पद छोटा एवं बडा नहीं होता है कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव के मध्य आप सभी को अपनें सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ पार्टी के चुनाव को जीतानें का कार्य करना है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किशन मण्डल, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News