ऋषिकेश- तीर्थ नगरी में टाटा 1 एमजी का पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ तीर्थ नगरी में टाटा 1 एमजी पैथोलॉजी लैब का अधिकृत कलेक्शन सेंटर का विधिवत शुभारंभ हो गया। कंपनी ने लैब में गुणवत्ता पूर्ण और किफायती दरों पर जांच का दावा किया है।
मंगलवार को TATA 1Mg पैथोलॉजी लैब के अधिकृत कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ डॉ विनीता पुरी ने किया। कहा कि TATA 1Mg लैब विश्वसनीय परीक्षण लैब है, जिसका लाभ निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगा। कलेक्शन सेंटर हेड संजय डिमरी ने लैब में कहा कि सभी जांच अच्छी गुणवत्ता और किफायती दरों पर की जाएंगी। बताया कि सैंपल देहरादून स्थित कंपनी की विश्वस्तरीय लैब टेस्ट किए जाएंगे। टाटा 1 एमजी से निशान्त जौहरी ने कहा हमारा ध्यान अनेक सेंटर से अधिक सिर्फ क्वालिटी और किफायती दरों पर टेस्ट करने को लेकर है। ऋषिकेश में कंपनी द्वारा मात्र एक कलेक्शन सेंटर से सारी सुविधा दी जाएंगी। मौके पर नितिन गोयल, हेमंत ननकोटी, शुभम शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News