ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ने की पांच सदस्यीय कमेटी गठित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन की जनरल मीटिंग में आय-व्यय का ब्यौरा जुटाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
रविवार को आईएसबीटी परिसर स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित आमसभा में एसोसिएशन के आय-व्यय और सदस्यता नवीनीकरण पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष उमेश चौहान ने आय-व्यय का ब्यौरा देने के लिए 10 दिन का समय मांगा। जिस पर संस्था ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में सहसचिव रमेश सिंह रावत, पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल दत्त जुगलान, प्रेम गोयल, रामकृष्ण अग्रवाल, रणधीर मौर्य को अधिकृत किया गया है। वहीं आम सहमति से सदस्यता नवीनीकरण के लिए सक्रिय और निष्क्रिय सदस्य का मानक रखा गया। नवीनीकरण के लिए एसोसिएशन के वरिष्ठ लिपिक रणधीर मौर्य को अधिकृत किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने प्राइवेट वाहनों के व्यवसायिक संचालन, डग्गामारी और अन्य प्रांत के वाहनों का ऋषिकेश से संचालन रोकने की मांग उठाई। आमसभा में सचिव बिजेंद्र सिंह कंडारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, अनुपम भाटिया, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, अमर सिंह, कुंवर सिंह, आशाराम सकलानी, विजेंद्र नौटियाल, मनोज सिंह चौहान, ज्ञानीराम शर्मा, भगवत पांडे, श्रीकृष्ण डबराल, राजीव शर्मा, विजय सिंह राणा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News