ऋषिकेश- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए बदली चयन प्रक्रिया
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के एक विज्ञापन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के तीन नई चरणों की जानकारी दी गई है।अब सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जिन तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा, उनमें फेरबदल किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए अब उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बताया जा रहा है कि अग्निवीर की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत भर्ती के लिए टेस्ट यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होगा। ये एग्जाम एक घंटे का होगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर अलॉट किए जाएंगे। इसके लिए इसी महीने रजिस्ट्रेशन डेट आ सकती है।
