ऋषिकेश- चारधाम यात्रा के लिए निजी मोटर कंपनियों की तैयारियां शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चारधाम यात्रा के लिए निजी मोटर कंपनियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों में गत वर्ष यात्रा के अनुभव के साथ ही बस किराया और रजिस्ट्रेशन के मसले को मोटर कंपनियां शासन के सम्मुख रखेंगी।
सोमवार को निजी मोटर कंपनियों के प्रतिनिधि संजय शास्त्री के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक होने है। इस बैठक में मोटर कंपनियों की यात्रा को लेकर अनुभव और सुझाव शासन के सम्मुख रखेंगे। इसमें बस किराए में बढ़ोत्तरी किए जाने का मामला प्रमुख रूप से शामिल होगा। संजय शास्त्री ने बताया कि कई दशकों से मोटर कंपनियों चारधाम यात्रा में परिवहन सुविधा मुहैया करा रही हैं। बाजार की महंगाई और किराए में उस अनुपात में बढ़ोत्तरी न होने से संचालको के सम्मुख परेशानी खड़ी हो रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के अनुपात में किराए में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। साथ रजिस्ट्रेशन ऑन टिकट की मांग की जाएगी। पुलिस और परिवहन के नाकों पर निजी कंपनियों की बसों को रोके जाने का मामला भी रखा जाएगा। ताकि वास्तविक तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी न हो। संजय शास्त्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के गत वर्ष के अनुभवों को भी शासन के सम्मुख रखा जाएगा। परेशानी खड़ी होने की वजह बताई जाएगी। ताकि इसका निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में ऋषिकेश क्षेत्र (देहरादून, टिहरी और पौड़ी) को एक प्रशासनिक इकाई बनाया जाए।
इस मौके पर भोपाल सिंह, नेगी, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल बिष्ट, जसपाल रौतेला, नवीन तिवाड़ी, अजय बधानी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News