ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के दो नेताओ का हिमालयन हॉस्पिटल जाकर उनके स्वास्थ का हाल जाना

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News