ऋषिकेश- वारंटीओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वारंटीओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
उक्त क्रम मे गठित टीम के द्वारा 27 जनवरी को वांछित वारंटी अभियुक्त मोहन शाह पुत्र मनोज शाह निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट,कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News