ऋषिकेश- उत्तराखंड मे पटवारी पेपर लीक मामले में सहारनपुर से हुई आठवीं गिरफ्तारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- पटवारी पेपर लीक मामले में एक और आरोपी दबोचा गया है। मामले में एसआइटी ने जांच शुरू करते ही आठवें आरोपी सहानपुर के एक बीटेक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेल भेजे गए संजीव का मौसेरा भाई है। और रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पढ़वाने के दौरान उसने निगरानी की थी। जिसकी एवज में आरोपितों ने उसे 10 हजार रुपये दिए थे। एसआइटी ने रिजॉर्ट पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में ली है। वहीं आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर भी लगाई गई है। बता दें कि पटवारी पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम हरिद्वार रेखा यादव के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह को एसआइटी के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। जांच शुरू करते ही एसआईटी ने सोमवार को आठवें आरोपित सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर को छुटमलपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News