ऋषिकेश- उत्तराखंड मे पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखंड टूरिज्म क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्यामपुर में दून इंस्टीट्यूट खेल मैदान में उत्तराखंड टूरिज्म क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ किया गया। इसमें 10 टीमें शिरकत कर रही हैं। होटल,राफ्टिंग, ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटर इत्यादि जो पर्यटन से जुडे प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
16 जनवरी से 19 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पर्यटन से जुड़े कई बड़े संस्थान भी इसमें अपनी टीम लेकर शिरकत कर रहे हैं। एक दिन में चार मैच खेले जाएंगे। 19 जनवरी को फाइनल खेला जायेगा। 12 ओवर का एक मैच है. कुल चार मैच खेले जायेंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य इनाम दिया जाएगा।
अलोहा होटल के RM सुरेश काला का कहना है स्वस्थ्य के प्रति जागरूक करने व टूरिज्म को बढ़ा देने के लिए इस मैच का आयोजन किया गया। क्रिकेट लीग में जिला टिहरी , हरिद्वार एवं देहरादून के नामी होटल और ट्रेवल कम्पनीयां हिस्सा ले रही हैँ। टूर्नामेंट में कुल 10 टीम हैं जिसमें से 8 होटल और 2 ट्रेवल कम्पनीयों की टीम हैँ ।
उत्तराखंड टूरिज्म क्रीकेट लीग (UTCL) में हिस्सा ले रही टीम में
अलोहा ऑन द गंजेज
डीवाईन रीसोर्ट, उत्तराखण्ड वेगाबोंड (ऋषकेश ट्रेवल व्यवसाई) हरिद्वार ईलेवन (हरिद्वार ट्रेवल व्यवसाई)
कम्फर्ट इन्न डीवाईन लक्ष्मी गंगा /ब्लीस गंगा, होटल फर्न
हवेली हरी गंगा /गंगा लहरी,
लेमन ट्री प्रीमियर, ऑप्यूलेंस होटल शामिल है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News