ऋषिकेश-12 जनवरी को जारी होंगे फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के एडमिट कार्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 12 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। बता दे कि परीक्षा 22 जनवरी को होगी। साथ ही आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन पिछले साल 21 अक्तूबर को जारी किया गया था।
हालांकि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच प्रदेश के 13 जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। बता दे कि एडमिट कार्ड किसी को भी डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी देकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसी के साथ राज्य लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू 27 जनवरी को होंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और मानव विज्ञान के लिए अर्ह अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। वह पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News