ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता ने साथ बैठक

त्रिवेणी न्यूज़-
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल की ओर से किये जा रहे प्रयास श्यामपुर से मंशा देवी फाटक पर आरओबी तथा ढालवाला से खारास्त्रोत तक टनल और नटराज में वायाडक्ट के निर्माण की भी जानकारी ली।
बैठक के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में पर्यटक, तीर्थयात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है, इसके चलते जाम की समस्या से स्थानीय सहित पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को गुजरना पड़ता है। रेल के आवागमन के चलते फाटक पर और भी भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों की मांग पर बाइपास मार्ग पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड़ को बनाने को लेकर उनकी ओर से प्रयास किये जा रहे है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर इस परियोजना का सर्वे, डिजाइन तैयार है और ड्राफ्ट व डीपीआर भी तैयार है, इसे अग्रेतर कार्यवाही हेतु रिजनल आफिस भेजा जाएगा। जहां से भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रेसर स्वीकृति मिलते ही इस परियोजना का काम शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।
मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर चार धाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत दो आरओबी बनाया जाना है। पहला आरओबी श्यामपुर फाटक पर, जो बंगाली नाला पुल के पहले से रेलवे लाइन के ऊपर से होता हुआ श्यामपुर की और हाईवे पर उतरेगा।
मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि दूसरा आरओबी मनसा देवी फाटक पर बनाया जाना है। जिसको दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के कुछ आगे से शुरू होकर वीरभद्र स्टेशन से योग नगरी और ऋषिकेश को आने वाली रेल लाइनों के ऊपर से होता हुआ मनसा देवी तिराहे से आगे बाईपास मार्ग पर जोड़ा जाएगा।
मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि नटराज चौक पर एक वायडक्ट का भी निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि ढालवाला से खारा स्रोत तक टनल का निर्माण किया जाना है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News