ऋषिकेश- उत्तरकाशी के भाजपा पदाधिकारियों ने की प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- जनपद उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष भाजपा और मंडल अध्यक्षों व युवा मौर्चा पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश में मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी सतेंद्र राणा ने जनपद में संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ते हुए आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारिया की जा रही हैं। मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं, जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण भाजपा सरकार में मिला है, महिलाओं का सम्मान भाजपा की सरकार में ही होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य में शामिल करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, मण्डल अध्यक्ष साकरी मोरी सूरज रावत, मण्डल अध्यक्ष ढूंडा देशराज बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष गाजणा दिनेश रावत, मडल अध्यक्ष भागीरथी अजीत पाल पंवार, मण्डल अध्यक्ष ब्रह्मखाल दुर्गेश सिलवाल, मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण चिन्यालीसौड़ पूनम रमोला, मण्डल अध्यक्ष भटवाड़ी धीरेंद्र रावत, महामंत्री कुलवीर चंद रमोला, जिला मंत्री सन्दीप असवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हरि मोहन सिंह, सदस्य जिला कार्यसमिति मोहब्बत नेगी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News