ऋषिकेश- श्यामपुर निवासी डॉ राजेंद्र प्रसाद काला का ह्रदय गति रूकने से हुआ निधन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -श्यामपुर निवासी 70 वर्षीय डॉ राजेंद्र प्रसाद काला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र डॉक्टर महादेव काला ने मुखाग्नि देकर खड़खड़ी हरिद्वार स्थित श्मशान घाट पर किया। महादेव काला ने दुख की घड़ी में धैर्यपूर्वक नेत्रदान का निर्णय लिया और नेत्रदान कराने हेतु नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग से संपर्क किया। एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने नारंग के साथ जाकर पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए जिन्हें आवश्यक जांच के बाद ही दो नेत्रहीनो की आंखों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में हर्ष मणि जोशी, सत्य प्रकाश कोठारी, शांति प्रकाश राम शरण चावला ,जीवन प्रकाश गोदियाल, कमलेश नैथानी, लक्ष्मण गुंसाई सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News