ऋषिकेश- 6 माह से फरार 10,000 का इनामी अभियुक्त, रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ डीजीपी के द्वारा वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एक अभियान चलाया गया है।
उपरोक्त आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने अधीनस्थों को उक्त संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसपर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में उच्च अधिकारी गणों से
प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एसओजी देहात के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के छ:(6) माह से फरार वांछित एवं ₹10,000 रूपये के इनामी अभियुक्त के संबंध में उच्च कोटि की पतारसी एवं सुरागरसी करते हुए अभियुक्त को कल रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम पता
मुकेश कुमार पुत्र स्व० राम किशन निवासी- रेनकपुरा, माता दरवाजा, थाना रोहतक सिटी, जिला रोहतक हरियाण।अभियुक्त को कोतवाली ऋषिकेश में लाकर दाखिल किया गया है, एवं समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम एसओजी देहात दीपक धारीवाल (प्रभारी एसओजी देहात)HC कमल जोशी, C नवनीत नेगी, C सोनी कुमार, C मनोज कुमार, C नवीन केहली, L/C जमुना नेगी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News