ऋषिकेश- दिवंगत बुजुर्ग हंसराज डंग व पंकज जैन के परिजनों ने कराया नेत्रदान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- दिवंगत हंसराज डंग एवं पंकज जैन के निधन के बाद परिजनों ने नेत्रदान कराया। देहावसान के बाद डंग की नेत्रदान की इच्छा को पूरा करने के लिए उनके भांजे रवि मखीजा ने उनके भतीजे सतीश डंग द्वारा नेत्र दान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग को सुचित किया। नारंग एम्स हास्पीटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे जहां टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। दुसरी तरफ शांति नगर निवासी पंकज जैन के आक्समिक निधन हो गया था। परिवार के निकटतम शुभम जैन की सूचना पर नारंग द्वारा एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान टीम से नेत्र दान कराया। नेत्रदान के इस कार्य पर अरोड़वंश बिरादरी के अध्यक्ष राजेश धींगरा, सीनियर सिटीजन के संरक्षक डॉ हरीश अरोड़ा, लोकेश, धीरज मखीजा, गोपाल कालड़ा, प्रिंस मनचंदा ने परिवार का आभार जताया ।नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रभारी लायन रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 252 सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News