ऋषिकेश- प्रदीप कोहली बने ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की कोयल घाटी स्थित कोयल ग्रांट रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से प्रदीप कोहली को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही विवेक तिवारी को महासचिव, रवि नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आज ही बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तारीख तय की गई। 25 मार्च 2023 को पावरलिफ्टिंग और आर्म्रेसलिंग की प्रतियोगिता की तारिक सुनिश्चित हुई।और 26 मार्च 2023 तारीख को बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन किया जाएगा इसमें सभी बॉडीबिल्डर सादर आमंत्रित हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News