ऋषिकेश- श्यामपुर हाट के पास योग एक्सप्रेस के सामने भल्ला फार्म निवासी व्यक्ति ने की आत्महत्या

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्यामपुर हॉट बाजार के सामने योग एक्सप्रेस के सामने एक व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर ली। श्यामपुर चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी के मुताबिक मृतक व्यक्ति भल्ला फार्म निवासी विनोद भट्ट (40) पुत्र सत्य प्रकाश है। मृतक व्यक्ति बताया जा रहा है कि हलवाई का काम करता था। सोमवार दोपहर में योग एक्सप्रेस अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी उसी दौरान अचानक बताया जा रहा है कि ट्रेन के सामने व्यक्ति आ गया जिससे उसकी ट्रेन से टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर है। दुर्घटना के कारण कुछ देर ट्रेन रुकी रही। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News