ऋषिकेश- हरियाणा निवासी तीन शातिर बदमाश 3 अवैध तमंचो व 5 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीती रात्रि थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने के मंसूबे से आये तीन शातिर बदमाशों को 3 अवैध तमंचो व 5 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तों ने पूछने में बताया गया कि हम काफी समय से बेरोजगार चल रहे हैं, पैसों की जरूरत पड़ती रहती है। इसीलिए हम किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घर से निकले थे और घूमते हुए नीलकंठ मन्दिर से लक्ष्मणझूला की तरफ आ रहे थे। अभियुक्त पंकज ने बताया कि वह पूर्व में हत्या के प्रयास तथा अवैध अस्लाह रखने के जुर्म में गुरुग्राम, हरियाणा से जेल जा चुका है। साथ ही अभियुक्त प्रवीण द्वारा बताया गया कि वह अवैध अस्लाह रखने के जुर्म में थाना सदर पलवल, हरियाणा से जेल जा चुका है, दोनों वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं। तीसरे अभियुक्त गौरव के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम/पता अभियुक्त –
1. प्रवीण पुत्र गोपाल, निवासी ग्राम-गेहलव, थाना बहीन, जिला पलवल हरियाणा।
2. पंकज पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम-खजूरका, थाना चांदहट, जिला पलवल हरियाणा।
3. गौरव पुत्र होशियार सिंह, निवासी ग्राम-खजूरका, थाना चांदहट, जिला पलवल हरियाणा।
पुलिस टीम में विनोद गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मण झूला, उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी मुकेश जोशी, आरक्षी महिपाल सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News