ऋषिकेश- 3 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा गीता ज्ञान प्रतियोगिता का समापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड संस्कृत भारती के द्वारा अंतर विद्यालय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में 2 एवं 3 दिसंबर को किया जा रहा है। जिसमें शहर के लगभग सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे
जानकारी देते हुए संस्कृत भारती के जनपद अध्यक्ष पंडित योगेश्वर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि 2 दिसंबर को सभी टीमें आयोजन स्थल सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में पहुंच जाएंगे और टीमों के मध्य श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों पर आदर्श वाचन और व्याख्या की प्रतियोगिता संपन्न होगी, प्रतियोगिता का सही निर्णय करने के लिए योग्यतम शिक्षकों को निर्णायक की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
ध्यानी ने बताया कि 3 दिसंबर को प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद करेंगे ,उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में लगातार व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद डॉक्टर घिल्डियाल ने ऋषिकेश मे आयोजित कार्यक्रम को वरीयता देते हुए अपना समय दिया है, इससे संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं, विद्वानों एवं छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ है, इसका फायदा शहर के अधिक से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को वहां पर उपस्थित होकर उनके उद्बोधन को सुनकर उठाना चाहिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News