ऋषिकेश- छात्र-छात्राओं को किया नशे से बचने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध तथा महिला/बच्चों के प्रति होने वाले अपराध,साइबर अपराध की रोकथाम तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला की टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नीलकंठ के छात्र – छात्राओं तथा गुरुजनों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशे से बचने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को एक साझु प्रयास पुलिस वाला गुरु जी का साथ के अंतर्गत संवाद कर जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ साथ विद्यालय की छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, गुड टच, बैड टच की जानकारी देते हुए आत्म सुरक्षा संबधी टिप्स भी दिए गए। बाल अपराध संबंधी हस्त पुस्तिका स्कूल में वितरित की गयी। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-गुरुजन उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं,चौकी प्रभारी प्रताप सिंह,उ. नि. दीक्षा सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल सुमन शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News