ऋषिकेश- टाइम पर काम नहीं तो ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड- पुष्कर सिंह धामी

धामी
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित अवधि में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने को भी कहा है।

रविवार को मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने निर्माण कार्यों में तेजी के साथ ही पीएमजीएसवाई (PMGSY) और नेशनल हाईवे (NH) के चौड़ीकरण कार्यों को खास तौर पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने को कहा, जो समय पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। सीएम धामी ने क्वारब-खैराना के बीच नेशनल हाईवे को जल्द ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने को भी कहा। सीएम ने राज्य और केंद्र सरकार के धन को सुनियोजित तरीके से इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। इसबीच मीडिया से बोले-रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (RBI) से प्रेरणा लेकर यहां पर एक साल के अंदर तीन गुना तरक्की हुई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में लंबित कार्य भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुका है। मौके पर जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News