ऋषिकेश- जल संस्थान के लोहे के पाइप चुराने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज24
ऋषिकेश-1 नवंबर को कोतवाली ऋषिकेश में वादी प्रदीप कुमार पुत्र रिशिपाल निवासी आकाशदीप कॉलोनी रुड़की हरिद्वार के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि मैं KCPL कंपनी का कांट्रेक्टर हूं मेरे द्वारा मालवीय नगर हरिद्वार ऋषिकेश रोड में सड़क के किनारे जल संस्थान के पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। 25 अक्टूबर की रात को मालवीय नगर के सामने पड़े पाइप जिन पर अंग्रेजी में jay balaji industries limited 2022 लिखा है। 19 पाइप व इसी मार्का के 12 पाइप अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश रोड से कुल 31 पाइप जिनको ट्रक वाहन संख्या DL1AF1219 का चालक चोरी कर ले गया है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा सादा एवं वर्दी में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीमों के द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोतीचूर फ्लाईओवर रायवाला के पास से घटना उपरोक्त में प्रयुक्त ट्रक बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों का नाम पता धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम व कस्बा अल्लाह पुर थाना अल्लाह पुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी कृष्णा नगर जगतपुरी ईस्ट दिल्ली, अजीत कुमार उर्फ पंजाबी पुत्र वीर कांत राय निवासी मकान नंबर 115 गली नंबर 3 रेलवे फाटक प्रताप नगर थाना पटियाला पंजाब हाल निवासी घाट नंबर 1 झुग्गी झोपड़ी निगम बोध घाट आईएसबीटी कश्मीरी गेट नई दिल्ली, मोहित शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम भटनी बसई मोहम्मदपुरी थाना बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कचना कला थाना गोरखी जिला भिंड मध्य प्रदेश हाल निवासी मकान नंबर 177 ए ब्लॉक थाना बवाना दिल्ली के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक चिंतामणि मैठाणी,चौकी प्रभारी आईडीपीएल,कॉन्स्टेबल विकास,कॉन्स्टेबल दुष्यंत,कॉन्स्टेबल युवराज,पुलिस टीम एसओजी देहात कांस्टेबल नवनीत नेगी कांस्टेबल सोनी कुमार,कांस्टेबल मनोजमहिला कांस्टेबल जमुना।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News